"टीम
ऑफ होशियारपुर"
संस्थायें जीवंत आत्मा के समान होती है जिनमे
कार्यरत व्यक्ति के कार्यकलापों या कार्यव्यव्हार
से संस्थाओं के नाम मे यश या अपयश अनायास जुड़ जाता है। ऐसा ही कुछ अहसास आज
हमे हुआ जब शाखा होशियार पुर, नोएडा के शाखा
प्रबन्धक श्री सौरव ने ओबीसी के 78वे स्थापना दिवस पर आने का आमंत्रण हेतु फोन
किया। हमे देख कर सुखद आश्चर्य हुआ श्री सौरव ने उनकी शाखा मे प्रायः आने बाले सभी
सेवानिव्रत साथियों को इस अवसर पर आमंत्रित किया था। कितना अंतर हो जाता है किसी एक
शाखा के अलग अलग प्रबन्धक के कार्यव्यभार से।
तय समय से पूर्व मेरे सहित सेवानिवृत्त वरिष्ठ साथी श्री आरबी जैन, श्री नरेंद्र मोहन, श्री जीआर मित्तल, श्री एसके बंसल, श्री अरुण कोहली शाखा परिसर मे पधारे जिनका श्री सौरव
जी ने स्वागत किया। तत्पश्चात बैंक के 78वे स्थापना दिवस पर होशियारपुर शाखा के समस्त
स्टाफ ने केक काट कर अपनी खुशियों का इज़हार किया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बैंक
के स्थापना दिवस की बधाई दी। उपस्थित सभी लोगो
ने केक एवं चाय का पान किया। कार्यक्रम पश्चात
सभी उपस्थित लोगो को शाखा की तरफ से मिष्ठान
का वितरण किया गया। शाखा के सभी स्टाफ ने कार्यक्रम
मे आये सेवानिवृत्त स्टाफ एवं अन्य आंगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज सौरव जैसे नौजवानों के नेतृत्व बैंक की बागडोर देख
कर खुशी होती है। पिछले लगभग दो साल मे "गैंग ऑफ होशियारपुर" से "टीम
ऑफ होशियारपुर" का यह सुखद बदलाव देख कर हार्दिक प्रसन्नता हुई। (https://sahgalvk.blogspot.com/2018/10/blog-post_21.html ) (ctrl+click
to follow link)
Thank you Team Hoshiyarpur॰
विजय सहगल



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें