खुशिओ का सांझाकरण
खुशियों का सांझाकरण
आज श्री कृष्ण जनष्टमी पर नोएडा, आलोक विहार निवासी के श्री मयंक और अंजु द्वारा क्लास के बच्चों के साथ अपनी खुशियों को सांझा किया गया। इन दोनों युवाओं द्वारा प्रत्येक बच्चे के लिये एक कॉपी, पेंसिल, रबर, कट्टर और एक चोकलेट के साथ हर बच्चे के लिये लंच वितरित किया मयंक और अंजु को सभी बच्चों ने बड़े उत्साहित होकर सुंदर गिफ्ट और स्वादिष्ट भोजन के लिये एक स्वर मे दोनों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। इन दोनों युवाओं ने आवश्यकता पड़ने पर क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिये समय देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर बच्चों का उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी। हम बच्चों की ओर से प्रतिबोधक शिक्षा समिति की ओर से और व्यक्तिगत अपनी ओर से इन दोनों उत्साही युवाओं मयंक और अंजु को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
विजय सहगल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें