"संवाद"
संवाद एक
मासिक मैगजीन सैक्टर 50 से प्रति माह प्रकाशित हो
रही है। उक्त मैगजीन की सूचना अनुसार "संवाद" जिसकी लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा प्रतियाँ प्रतिमाह प्रकाशित होती है और
जिनका वितरण सैक्टर 11 से सैक्टर 104 के नोएडा स्थित 34 सैक्टरों मे स्थित सोसाइटियों मे निशुल्क किया जाता है। इसके अतरिक्त
दक्षिण दिल्ली की 26 कॉलोनियों एवं गुड़गाँव के 7 क्षेत्रों मे भी इनका वितरण किया जाता है। हमे प्रसन्नता है कि संवाद
की संवाददाता श्रीमती शिखा सिन्हा द्वारा हमारे द्वारा संचालित झुग्गी वस्ती के
स्कूल के बारे मे एक रिपोर्ट अपनी मासिक पत्रिका "संवाद" के मार्च 2020 के अंक मे चित्र सहित प्रकाशित की है। हम
"संवाद" पत्रिक के प्रबंधन, संपादक एवं संवाददाता
श्रीमती शिखा सिन्हा के प्रति अपना आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते है। उनकी
ये रिपोर्ट हमारे उद्देश्य के मार्ग मे आगे बढ़ने और समाज के इन विपन्न और वंचित वर्ग की सेवा हेतु उत्साह
वर्धन मे उत्प्रेरक का कार्य करेगी।
विजय सहगल



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें