जोयफुल
जंक्शन/Joyful Junction/
कभी कभी जीवन मे ऐसे सुखद संयोग होते हैं जो
ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद के बिना संभव
नहीं। ऐसा ही कुछ सुखद, संयोग 28 दिसम्बर 2023 को हैदराबाद मे हमारे
साथ घटा, जब लिंक रोड संख्या 12
पर स्थित हैदराबाद नगर निगम के एक छोटे से पार्क मे प्रातः भ्रमण के दौरान विविध
भारती पर भूले विसरे गीत सुनते हुए मै पार्क की बेंच पर बैठ सुस्ता रहा था। अचानक
एक लंबे चौड़े, प्रभावशाली व्यक्तित्व
के धनी व्यक्ति भी आकर बगल वाली बेंच पर मोबाइल पर बात करते हुए बैठे। एक दूसरे को
देख सामान्य शिष्टाचार के नाते हाय-हॅलो हुई। हिन्दी भाषी थे,
बातों का सिलसिला चल निकला। उन्होने अपना नाम सत्य प्रकाश गुप्ता बताया जो मूलतः
आगरा के रहने वाले थे और पंजाब नेशनल बैंक से सेवा निवृत्त हो यहाँ हैदराबाद मे अपनी
बेटी के यहाँ आये थे। श्री गुप्ता जी ही वो व्यक्ति थे,
जो मुझे "जोयफुल जंक्शन" (जिसका विवरण मै आगे लिखूंगा) से जोड़ने का
माध्यम बने और जिसके साथ जुड़ कर हैदराबाद ने मेरी दिनचर्या ही बदल दी। ये ईश्वरीय अनुदान ही
था कि हम दोनों उस दिन, उस समय और उस
स्थान पर एक साथ मिले वरना इस विशाल भूमंडल मे हर क्षण,
हर दिन अनेकों लोग अनेकों स्थान मे मिलते है लेकिन कदाचित ही किसी व्यक्ति से इतने
थोड़े समय मे इतनी घनिष्ठ मित्रवत, प्रगाढ़ता,
निकटता और आत्मीयता होती जो गुप्ता जी से हुई।
जिस तरह रेल्वे जंक्शन पर चारों दिशाओं से
आने वाली रेल गाड़ियों से मुसाफिर उतरकर,
ट्रेन की अदला बदली कर, कुछ देर ठहर कर,
अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं उसी तरह हैदराबाद के कोंडापुर मे स्थित इस
जोयफुल जंक्शन मे देश के राजस्थान,
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,
दिल्ली,
पंजाब, हिमाचल,
आसाम, उड़ीशा,
बंगाल, बिहार,
कर्नाटक, तमिलनाडू,
गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों के
लोग अपने बच्चों के पास अल्प या दीर्घ प्रवास पर आते हैं जॉय फुल जंक्शन ग्रुप मे सुबह
शाम एकत्रित होकर आमोद-प्रमोद करते हैं,
शायद ही ऐसे भाँति भाँति के फूलों के गुलदस्ते को मैंने कहीं किसी प्रांत मे देखा
हो।
मै हैदराबाद के जिस विलक्षण,
विचित्र और अनोखे वरिष्ठ नागरिकों के समूह से जुड़ा,
जिसमे लगभग 50 वरिष्ठ साथी, जो पूरब से
पश्चिम और सुदूर उत्तर से दक्षिण, देश के विभिन्न
राज्यों से आये हैं और विभिन्न विभागों मे अपने लम्बे अनुभव और सेवानिवृत्ति के
बाद अपने बेटे-बहुओं और नाती-पोतों के साथ
स्थायी/अस्थायी रूप से हैदराबाद मे रह रहे
हैं। ये सभी बरिष्ठ स्वजन कोंडापुर स्थित गौतमी पार्क मे हर रोज सुबह,
घूमने-फिरने, योगासन और शारीरिक
व्यायाम के साथ शाम की महफिल मे फिल्मी
गाने सुनने-सुनाने और गपशप करने मे साथ-साथ,
नित्य लगभग चार घंटे का समय हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करते है। हाँ इस दौरान कभी
अल्पाहार, स्वल्पाहार,
तीर्थ यात्रा प्रसाद, विवाह वर्षगांठ या जन्मदिन आदि की छोटी-मोटी पार्टी भी आये दिन
हो जाती हैं। जोयफुल जंक्शन के नाम का ये समूह कभी दूरदर्शन के नुक्कड़ नामक सीरियल
की याद दिलाता है जिसका हर पात्र एक विशेष प्रतिभा और गुण से परिपूर्ण था,
वश फर्क इतना हैं कि जोयफुल जंक्शन का हर सदस्य संभ्रांत,
समृद्ध और अभिजात वर्ग से आता हैं,
जिसने सरकारी और गैरसरकारी महकमे मे 35 से 40 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्ति तक कार्य करते हुए विभिन्न
विभागों के उच्च और उच्चतम पदों पर कार्य करते हुए अपने बुद्धि और कौशल की
अमित छाप छोड़ी हैं।
इस ग्रुप के सदस्यों के परिचय के पूर्व मै
सबसे पहले उन दो सदस्यों की चर्चा करूंगा जिनके प्रति मै विशेष आदर और सम्मान रखता
हूँ। मेरे मित्रवत अग्रज श्री रामेश्वर सिंह एक ऐसे महान पिता है जिनके
साहसी पुत्र स्व॰ शशि भूषण सिंह, कश्मीर मे
आतंकवादियों से लड़ते हुए पहली वार पुलवामा मे 3 आतंकवादियों को मार गिराया था कुछ
माह बाद पुनः आतंकवादियों से लड़ते हुए 2 आतंकवादियों को मारकर व तीसरे को घायल कर,
वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी वीरता और साहस के लिये सन 2005 मे राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत उन्हे सेना का शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया गया। दूसरे हमारे
साथी श्री देवराजन जी हैं जिनके छोटी भाई स्व॰ मेजर सीएम विश्वनाथन का राज्य की
रणजी टीम मे चयन के पश्चात, प्रशिक्षण काल
के दौरान दुर्घटना मे आकस्मिक निधन हो गया। वे सेना मे रहते हुए कर्नाटक राज्य से रणजी ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व
करते हुए क्रिकेट खेला करते थे। स्व॰ विश्वनाथन के नाम से हैदराबाद स्थित सेना के
एएससी खेल स्टेडियम मे एक दर्शक दीर्घा का नामकरण उनके नाम से कर सेना ने उन्हे स्मरण
करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
जब ग्रुप है तो निश्चित ही ग्रुप का नेतृत्व
करने वाले होंगे तो इस रूप मे श्री नारायण राव गारु और श्री जी मूर्ति जो क्रमशः
भारतीय स्टेट बैंक और ओएनजीसी से सेवानिवृत और अनुभवी सदस्य हैं। अपनी लंबाई के
कारण दूर से ही पहचाने जाने वाले राव साहब सौम्य और शांत है और अपनी हल्की मुस्कान
से ही अपना संदेश प्रेषित करने मे प्रवीण हैं साथ ही श्री मूर्ति जी अपने जीवन के अनुभवों को सदस्यों
के बीच सांझा कर फिल्मी गीतों की शाम को हर रोज संचालित करते हैं। ग्रुप के पास एक
माइक कम स्पीकर है जो ब्लूटूथ से जुड़ कर पृष्ठभूमि मे कराइकू संगीत प्रदान करता हैं और मोबाइल पर
गाने की बोल अर्थात शब्दाबली पढ़ कर एक साधारण नाचीज व्यक्ति को एक नामचीन गायक बना
देने मे मदद तो करती ही हैं साथ मे लोगों
का मनोरंजन भी हो जाता है।
ग्रुप के श्री जयवंत दोसी जो डीआरडीओ के
वरिष्ठ साइंटिस्ट के पद से निवृत्त हुए हैं लेकिन फिल्मों के प्रति उनके जुनून के
हद तक प्यार को ग्रुप ने बड़े करीब से देखा हैं। फिल्मी गाने तो सभी गुनगुना या गा
लेते हैं लेकिन किसी भी पुराने गाने की फिल्म का नाम उसके अभिनेता और अभिनेत्री के अलावा,
गायक निर्माता निर्देशक तक का नाम उन्हे रटा हैं। हमारे किसी भी मेम्बर द्वारा
गाये गाने का सारा विवरण तुरंत मुंह जवानी बता देते हैं। मेरा दावा हैं कि कौन
बनेगा करोड़पति पर यदि फिल्मों पर आधारित एक करोड़ रूपये का सवाल,
पूंछा जाएगा तो ये उस सवाल का 100% सही जबाव बता देंगे। अनिल चौहान के कराइकू
फिल्मी गीत के बोल हिन्दी और अँग्रेजी मे लिखे होने के साथ साथ म्यूजिक के चलने के
कारण, गायक को फिल्मी गाना गाना सुगम और सरल हो गया। कराइकू की इस तकनीकि
विध्या ने फिल्मी गाने को आपकी आवाज मे गायन के काम को और आसान कर दिया। कराइकू के
बैक्ग्राउण्ड म्यूजिक के साथ गाना गाने वालों के लंबी फेहरिस्त हैं। गायन की इस
कला मे सर्व श्री विजय केडिया, श्री दलजीत सिंह,
ललित कुमार जी, श्री रामपा जी,
श्री देवराजन,
श्री सुधीर, श्री रामेश्वर सिंह,
श्री जंग बहादुर सिंह, श्री गणेश
सुब्रहमणियम, श्री दामोदर रेड्डी जी,
श्री सत्य प्रकाश गुप्ता जी, श्री शास्त्री
जी, रविशंकर जी,
अशोक मिश्रा जी,
विश्वास जी, गोविंद गुरु जी,
और
स्वयं मै विजय सहगल शामिल है। समूह के गणमान्य सदस्यों के मनोरंजनार्थ एवं स्वांतःसुखाय
के भाव से ओतप्रोत प्रतिदिन शाम छह बजे के आसपास कुल सदस्यों मे से हर रोज,
लगभग 25-30 सदस्य गौतमी पार्क की मखमली घास के मैदान मे एकत्रित होते हैं। इस
फिल्मी नगमों का गायन का नशा ग्रुप के सदस्यों पर कुछ इस कदर सिर चढ़ कर बोलता हैं
कि शाम छह बजे सभी के कदम गौतमी पार्क की तरफ अपने आप चल पड़ते हैं और 8 बजे तक ये
संगीत संध्या हर रोज अनवरत रूप से चलती है। अभी हाल ही मे जोयफुल जंक्शन के
सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दर्ज़ कराते हुए पार्क प्रबंधन को नील कमल कंपनी की 25
प्लास्टिक कुर्सियाँ भेंट कर अपना योगदान दिया हैं।
यहाँ यह कहना अतिसंयोक्ति न होगी कि गायन
वादन के कार्यक्रम को तब तक सफल नहीं माना जा सकता जब तक सुधि श्रोताओं का प्यार,
उत्साहवर्धन और हौसलाफजाई न प्राप्त हो!
इस ग्रुप मे श्री नारायण राव और श्री जी मूर्ति ने हम जैसे लोगो को,
जिन्होने, ज़िंदगी मे कभी किसी तरह
का गाना नहीं गया, प्रोत्साहित कर न केवल गायन के मंच पर लेकर आये अपितु राम मन्दिर की
स्थापना पर पार्क मे हुए कार्यक्रम मे,
सामूहिक भजन गायकि मे पुरुस्कार भी अर्जित
करवाया। श्रोताओं की सूची मे हमारे प्रबुद्ध बुद्धिजीवि डॉ श्रीनिवासलु,
श्रीनिवास राव जो अपने सफ़ेद वस्त्रों के
कारण एक अलग पहचान रखते हैं, श्री हनुमंत रेड्डी जी,
ठक्कर जी, जगदीश्वर जी,
कृष्ण मोहन जी, प्रोफेसर पांडे,
केएस राव जी, देवीदास जी,
ब्रह्मानन्द जी, सोमेश्वर और मुरारी जी,
कृष्ण रेड्डी जी, मल्होत्रा जी,
पदमालोचन साहू, राममोहन राव जी,
राजेश वर्मा, मण्डल जी,
लाड़ली मोहन जी,
सतीश मुपल्ली जी, सत्या शेखर जी,
हर्षवर्धन जी, टी पुरुषोत्तम जी,
और अन्य अनेक सुधि श्रोताओं के बगैर इस ग्रुप
के बजूद की कल्पना असंभव है। इस ग्रुप मे एक
छोटी नन्ही परी भूविका भी हर रोज हमारे ग्रुप के वरिष्ठ जनों को क्रम से हाथ जोड़कर
राम-राम कह कर प्रणाम करती है और ग्रुप मे अपनी प्यारी मुस्कान से सभी को सभी को खुशियों
से भर देती हैं।
अंत मे इस सुंदर जॉय फुल जंक्शन की कल्पना
यदि श्री जंगबहादुर सिंह और रवि शंकर का
जिक्र न करें तो अन्याय होगा। ग्रुप के हर व्यक्ति से जीवंत संपर्क,
हमेशा सदस्यों की सह्यता और सहयोग मे मे आगे बढ़कर खड़ा होना उनके स्वभाव का अंग
हैं। वे एक ऐसे चुम्बकीय व्यक्तित्व है जो ग्रुप के सारे सदस्यों को जोड़े रखने मे
अपना महत्वपूर्ण योगदान और सहयोग करते हैं। जोयफूल जंक्शन के सदस्य ग्रुप के नाम
को चरितार्थ करते हुए हर रोज गौतमी पार्क रूपी जंक्शन मे एकत्रित होकर सदस्यों के बीच हर्ष,
उल्लास और खुशियों को बिखेरते जो है।
विजय सहगल
अँग्रेजी अनुवाद- गूगल द्वारा
Sometimes such happy coincidences happen in life which are not possible without God's grace and blessings. Such a pleasant coincidence happened with us in Hyderabad on 28 December 2023, when during my morning walk in a small park of Hyderabad Municipal Corporation located on Link Road No. 12, I sat on the bench of the park listening to the song Bhoole Vishere on Vividh Bharati. Was feeling lazy. Suddenly a tall man with impressive personality also came and sat on the adjacent bench talking on his mobile. Seeing each other, we exchanged hi-hello as a common courtesy. He spoke Hindi and the conversation continued. He told his name as Satya Prakash Gupta, who was originally from Agra and had retired from Punjab National Bank and had come here to his daughter's place in Hyderabad. Shri Gupta ji was the person who became the medium to connect me with "Joyful Junction" (whose details I will write later) and by connecting with whom Hyderabad changed my daily routine. It was God's gift that we both met together on that day, at that time and at that place, otherwise in this vast world, every moment, every day, many people meet in many places, but rarely do we meet any person in such a short time. There was intensity, closeness and intimacy which happened with Gupta ji.
Just as the passengers get down from the trains coming from all directions at the railway junction, change trains, stay for some time and proceed towards their destination, similarly in this Joyful Junction situated in Kondapur, Hyderabad, passengers from Rajasthan, North India of the country People from the states of Madhya Pradesh, Madhya Pradesh, Delhi, Punjab, Himachal, Assam, Orissa, Bengal, Bihar, Karnataka, Tamil Nadu, Gujarat, Maharashtra come to their children on short or long stay and gather in the morning and evening at Joy Full Junction Group and have fun. - Pramod says, I have hardly seen such a variety of bouquets of flowers in any province.
I joined the wonderful, strange and unique group of senior citizens of Hyderabad, which includes about 50 senior fellows, who have come from East to West, Far North to South, from different states of the country and with their long experience in different departments and after retirement. Living permanently/temporarily in Hyderabad with his sons, daughters-in-law and grandchildren. All these senior relatives spend about four hours of laughter and happiness every morning in the Gautami Park located in Kondapur, along with walking, yoga and physical exercise, along with listening to film songs and chatting in the evening gathering. Spend time together. Yes, during this time sometimes small parties like refreshments, pilgrimage prasad, marriage anniversary or birthday etc. are also held. This group named Joyful Junction sometimes reminds of Doordarshan's serial named Nukkad, in which every character was full of a special talent and quality, the difference is that every member of Joyful Junction comes from the elite, rich and elite class, which has Working in government and non-government departments till retirement after 35 to 40 years of service, he has left an indelible mark of his intelligence and skills while working at high and highest positions in various departments.
Before introducing the members of this group, I will first discuss those two members for whom I have special respect and honor. My friendly elder Shri Rameshwar Singh is such a great father whose courageous son Late Shashi Bhushan Singh, while fighting the terrorists in Kashmir, killed 3 terrorists in Pulwama for the first time and a few months later, while fighting the terrorists again, killed 2 terrorists and killed the third terrorist. After getting injured, he attained martyrdom. For his bravery and courage, he was posthumously honored by the President with the Army's Shaurya Chakra in 2005. Secondly, our friend is Mr. Devarajan, whose younger brother, Late Major CM Vishwanathan, died suddenly in an accident during training after being selected in the state Ranji team. While in the army, he used to play cricket representing the state of Karnataka in the Ranji Trophy. The Army paid its tribute to Late Vishwanathan by naming a spectator gallery in his name at the Army's ASC Sports Stadium in Hyderabad.
When there is a group, there will definitely be people leading the group, in this form Shri Narayana Rao Garu and Shri G Murthy who are retired and experienced members from State Bank of India and ONGC respectively. Rao Saheb, known from a distance because of his height, is gentle and calm and is adept in conveying his message with his light smile. Also, Shri Murthy ji shares his life experiences among the members and makes everyone happy in the evening of film songs. Operate daily. The group has a mic cum speaker which connects to Bluetooth and provides Karaiku music in the background and by reading the lyrics of the song on the mobile, it not only helps in turning an ordinary child into a famous singer but also helps people to enjoy it. Entertainment also takes place.
Shri Jaywant Joshi of the Group, who has retired from the post of Senior Scientist of DRDO, but the Group has closely observed his love for films to the extent of his passion. Everyone hums or sings film songs, but apart from the name of the film of any old song, its actor and actress, even the name of the singer, producer and director are memorized by them. All the details of any song sung by any of our members can be immediately told by mouth. I claim that if a question of Rs 1 crore based on films is asked on Kaun Banega Crorepati, then they will give 100% correct answer to that question. Due to the lyrics of Anil Chauhan's Karaiku film song being written in Hindi and English along with the music playing, it became easy and simple for the singer to sing the film song. This technique of Karaiku made the task of singing film songs in your voice even easier. There is a long list of people who sing songs with the background music of Karaiku. Everyone in this art of singing, Mr. Vijay Kedia, Mr. Daljit Singh, Lalit Kumar Ji, Mr. Rampa Ji, Mr. Devarajan, Mr. Sudhir, Mr. Rameshwar Singh, Mr. Jang Bahadur Singh, Mr. Ganesh Subramaniam, Mr. Damodar Reddy Ji, Mr. Satya Prakash Gupta. ji, Shri Shastri ji, Ravi Shankar ji, Ashok Mishra ji, Vishwas ji, Govind Guru ji, and myself Vijay Sehgal. Every day around 6 pm, around 25-30 of the total members gather in the velvet meadow of Gautami Park for the entertainment of the distinguished members of the group and imbued with the feeling of freedom. The intoxication of singing film songs affects the members of the group to such an extent that at 6 in the evening everyone automatically moves towards Gautami Park and this musical evening continues continuously till 8 o'clock every day. Recently, the members of Joyful Junction marked their presence and contributed by gifting 25 plastic chairs of Neel Kamal Company to the park management.
It would not be an exaggeration to say here that a singing program cannot be considered successful unless Sudhi receives love, encouragement and encouragement from the audience. In this group, Shri Narayan Rao and Shri Ji Murthy encouraged people like us, who had never sung any kind of song in their lives, not only to bring them on the singing stage but also to participate in the program organized in the park on the establishment of Ram Mandir. Also earned a prize in group bhajan singing. The list of listeners includes our enlightened intellectuals Dr. Srinivaslu, Srinivas Rao who has a distinct identity because of his white clothes, Sri Hanumanth Reddy ji, Thakkar ji, Jagadishwar ji, Krishna Mohan ji, Professor Pandey, KS Rao ji, Devidas ji, Brahmananda. ji, Someshwar and Murari ji, Krishna Reddy ji, Malhotra ji, Padmalochan Sahu, Rammohan Rao ji, Rajesh Verma, Mandal ji, Ladli Mohan ji, Satish Mupalli ji, Satya Shekhar ji, Harsh Vardhan ji, T Purushottam ji, and many others. It is impossible to imagine the existence of this group without listeners. In this group, a small angel Bhuvika also greets the senior members of our group by folding hands and saying Ram-Ram every day and fills everyone in the group with happiness with her sweet smile.
In the end, it would be injustice if we do not mention Shri Jang Bahadur Singh and Ravi Shankar in this beautiful Joy Full Junction. Lively contact with every person in the group, always standing ahead in tolerance and cooperation of the members are part of his nature. He is such a magnetic personality who contributes significantly and helps in keeping all the members of the group connected. Living up to the name of the group, the members of Joyful Junction gather every day at the junction in the form of Gautami Park and spread joy, happiness and happiness among the members.
Vijay Sehgal







8 टिप्पणियां:
बहुत सुंदर एवम सराहनीय कार्य है 🙏🌹👏👏👏
बहुत ख़ूब शब्दों को बहुत ख़ूब सूरती से पिरोया है
अति सराहनीय है
सहगल जी बहुत सही कहा ज़िन्दगी मे सुखद संयोग इश्वर के कृपा और आशीर्वाद के बिना नहीं बन सकती इश्वर ही हैं जो हमारे संरक्षण और मदद के लिए किसी न किसी को मिलाते हैं ऐसे ही मेरे बैंक में प्रोबेशन के दस महीने बाद भोपाल जाना हुआ जहां छोटे से राज्य हिमाचल से भोपाल पहुंच कर मेरे लिए सब कुछ अलग सा था पर जैसे आप ने कहा ईश्वरीय कृपा से मुझे श्री राम भूपाल जी के अधीन काम करने का मौका मिला वही मुझे बहुत मददगार रहे और भोपाल में पांच वर्ष का समय बहुत अच्छी तरह से बिता आपने हैदराबाद के बारे मेरे जैसे जो उस शहर से अनभिज्ञ हैं बहुत अच्छी जानकारी प्रस्तुत की है 🙏
दिलीप नेगी, दिल्ली
Vijay sahgal it is Jaywant doshi not joshi as you mentioned, I am glad to see names of audience too in the list.
हनुमंत रेड्डी हैदराबाद
Ultimate thoughts of our unique group a virtual identity of our own Bharat Mata Thanks so v much for the awesome write up.God bless. Salutation.cant be better.God bless you always with the v best dear Vijay Sir.🙏
CM Devrajan, Hydrabad
Awesome. Thank you Saighal ji.🙏🙂
Sri Ganesh Subrahamanyam, hydrabad
Sehgal ji aapko shat shat naman. App hamare j.j. ke ek anmol heera hai, jisaki pehchan har koi nahi kar sakata. Aapke is sarahaneey karya ke liye mai dil se aapko badhai deta hu. Dhanyawad
Jang Bahadur Singh, Hyderabad
Superb 👌 👌 👌 👌 🙏🙏🌹💐
पीयूष त्रिवेदी
एक टिप्पणी भेजें