आदरणीय प्रधान मंत्री जी,
ये है श्री धनी राम जी, शारदा बालग्राम, न्यू सिटी सेन्टर
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में गार्ड है। उम्र 48 वर्ष। कल 7 अप्रैल 2021 को मुरार जिला
अस्पताल ग्वालियर में कोविड वैक्सीन लगवाने 11 बजे अपने आधार कार्ड के साथ गए थे।
वैक्सीन के लिये उनका दूसरा प्रयास था। कर्मचारियों ने ये कहकर टरका दिया कि तुम
स्वस्थ हो तुम्हें वैक्सीन की जरूरत नही। पहले मोबाइल नम्बर के कारण बापस किया था।
महोदय ये कर्तव्यहीन, निष्ठुर कर्मचारी कैसे गरीब और दबे कुचले वर्ग के साथ कोविड वैक्सीनेशन
के कार्यक्रम को पलीता लगा असफल बनाने में लगे है। कृपया जांच कर सख्त कार्यवाही
करे।
विजय सहगल

1 टिप्पणी:
आप की कार्रवाई स्वागत योग्य है
एक टिप्पणी भेजें