पक्षपात रहित पारदर्शी समाचार की अपेक्षा
श्रीमान संपादक, 24.08.2021
नवभारत टाइम्स
नई दिल्ली
महोदय,
आपके आपके समाचार पत्र दिनांक 24.08.2021 के पृष्ठ संख्या
2 पर समाचार 'शरजील के भाषणों में
हिंसा करने के लिए उकसाने जैसा कुछ नहीं '
पढ़ा। शीर्षक को देख कर ये भ्रम उत्पन्न होता
है कि मानो ये टिप्पड़ी किसी न्यायालय के माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा शरजील इमाम
के विधिक प्रकरण मे की गयी, जबकि समाचार पढ़ने
पर उक्त टिप्पड़ी शरजील की जमानत हेतु उनके वकील की न्यायालय के समक्ष दलील थी। ऐसा
आचरण आपके संवाददाता द्वारा शरजील जैसे अपराधी
के पक्ष मे घृणित मानसिकता को उजागर करता है
जो नवभारत टाइम्स जैसे गौरवशाली राष्ट्रीय
समाचार पत्र के लिये प्रशंसनीय नहीं कहा जा सकती। कृपया संबन्धित संवाददाता को समाचार
प्रेषित करते समय निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवहार के लिये निर्देशित करें।
विजय सहगल

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें