इंडियन ऑइल के
सांई राम फिल्लिंग स्टेशन, चेतकपुरी ग्वालियर द्वारा ग्राहकों
के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी
ईरान
के विरुद्ध ईस्राइल अमेरिका के युद्ध ने हमारे देश के पेरोलियम उत्पाद पर भी असर डाला
है। कुछ असामाजिक देश पर आयी इस आपदा पर अवसर तलाश रहें है, और गैस, और अन्य पेट्रोलियम उतपदों की कालाबाजारी कर मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे
है। पर ग्वालियर के चेतकपुरी के सामने स्थित यह पेट्रोल पंप पूरे साल बिना किसी आपदाओं
के कम तौली कर लोगो को लूट रहा है और इंडियन ऑइल के अधिकारी इससे साठगांठ कर इसे बचा
रहे हैं।
मै
आपका ध्यान इंडियन ऑइल के सांई राम
फिल्लिंग स्टेशन, चेतकपुरी ग्वालियर द्वारा अपने
ग्राहकों के साथ की पेट्रोल भरने के दौरान की बेईमानी, धोखाधड़ी
और कम पेट्रोल भरने की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ जब मै दिनांक 07 फरवरी 2026,
शनिवार को सायंकाल 05.10 बजे अपने एक्टिवा
मे पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा तो पेट्रोल भरने बाले स्टाफ ने बगैर पूंछे ही
100.00 रुपए का पेट्रोल भर दिया, जब मैंने कहा कि आपने बगैर
पूंछे ही क्यों एक सौ का पेट्रोल भर दिया, मै तो अपने
दुपहिया वाहन को फुल कराना चाहता था तो
उसने बहाना बनाते हुए कहा कि मै समझा आपको एक सौ का पेट्रोल लेना है। चलिये
मै टैंक फुल कर देता हूँ। उस स्टाफ ने बगैर मशीन को ज़ीरो किए और पेट्रोल डाला। उस
समय मशीन रुपए 350/- की रीडिंग दर्शा रहा था। जब मैंने भुगतान के लिए अपना कार्ड
दिया तो पेट्रोल पंप स्टाफ ने रुपए 450/- का भुगतान करने हेतु मशीन पास वर्ड डालने
हेतु थमा दी। जब मैंने 450/- रुपए के भुगतान का हिसाब पूंछा तो उसने कहा कि पहले
100/- रुपए का पेट्रोल डाला और बाद मे 350/- रुपए का पेट्रोल भरा इस तरह कुल 450/-
रुपए हुए। मैंने प्रतिवाद करते हुए जब पूंछा कि उसने 100/- रुपए के भुगतान के बाद
मशीन को ज़ीरो पर सेट तो किया ही नहीं? तो उस स्टाफ ने बहस
बाजी करते हुए रुपए 450/- के भुगतान करने का दबाव बनाया। जब मैंने भी क्रोध प्रकट
करते हुए 350/- से एक पैसा ज्यादा भुगतान करने से मना कर दिया।
जब
मैंने उस स्टाफ की शिकायत इंडियन ऑइल के अधिकारियों से करने की धमकी दी तब उस
स्टाफ ने बड़ी अभद्रता के साथ कहा कि शिकायत से हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा और अभद्र
व्यवहार करते हुए 450/- रुपए भुगतान की मांग करता रहा। लेकिन मैंने भी 350/- रुपए
का ही भुगतान करने के अपने निर्णय बताया, तब हार कर उसने 350/- रुपए का
भुगतान लेते हुए कहा कि आप सीनियर सिटिज़न हैं कोई और होता तो बताते!! मैंने उसे
हमसे इस तरह मारपीट की धमकी देने की शिकायत इंडियन ऑइल के उच्च अधिकारियों से करने के प्रति चेतावनी दी पर उस
के व्यवहार मे रत्ती भर भी पश्चाताप और गलती का अहसास नहीं था। इसी बीच पेट्रोल
पंप की ओनर मेडम भी वहाँ आ गयी लेकिन उन्होने भी अपने स्टाफ को ज्यादा पैसे लेने
और दुर्व्यव्हार के लिए कुछ भी नहीं कहा।
मैंने
पेट्रोल का बिल और कार्ड से भुगतान की रसीद ले कर उसी दिन इंडियन ऑइल के अधिकारियों को
"एक्स" और ई-मेल के माध्यम से संक्षेप मे शिकायत की। शिकायत को
पेट्रोलियम मंत्रालय के "एक्स" पर शिकायत की। इंडियन ऑइल द्वारा सोश्ल
मीडिया पर मुझ से मेरे मोबाइल नंबर मांग कर संपर्क करने का अनुरोध किया जिसे मैंने
तुरंत ही डाइरैक्ट मैसेज के माध्यम से पेट्रोल पंप के विरुद्ध कार्यवाही की
प्रत्याशा से अपना मोबाइल भेज दिया। मुझे इंडियन ऑइल के अधिकारियों द्वारा हमारी
शिकायत को शिकायत क्रमांक 1-1469292762660 दिनांक 7 फरवरी 2026 पर दर्ज़ कर दी।
इंडियन ऑइल द्वारा उसी दिन इस त्वरित प्राथमिक कार्यवाही से मुझे काफी प्रसन्नता
थी। चूंकि 7 फरवरी को शनिवार और 8 फरवरी को रविवार के कारण छुट्टी थी। 9 फरवरी को
इंडियन ऑइल के अधिकारी श्री राम प्रजापति जी का फोन 15.42 पर आया और उन्होने घटना
के बारे मे जानकारी मांगी। मैंने संक्षेप मे घटना की सिलसिलेवार जानकारी उनको
बताई। उन्होने पेट्रोल बिल और कार्ड के भुगतान की रसीद उनको व्हाट्सप के माध्यम से
तत्काल प्रेषित कर दी।
इसी
बीच जब मैंने साईं राम फिल्लिंग स्टेशन चेतकपुरी ग्वालियर के रिव्यू देखे तो
आश्चर्य जनक रूप से 3.6 स्टार रेटिंग के साथ काफी खराब थे। 269 रिव्यू मे से
अधिकांश मे धोखाधड़ी का तरीका वही था जो हमारे साथ किया गया। अर्थात पहले अपने मन
से पेट्रोल भरना और फिर बगैर ज़ीरो किए ग्राहक द्वारा मांगी गयी राशि का पेट्रोल भर
देना। इस तरह की धोखाधड़ी के रिव्यू ग्राहक श्री विकास कुशवाह, Mehta
LED, श्री एश्वर्य सिंह पोतदार, श्री प्रथमेश, सुश्री प्रियंका प्रिय, Laughing Teddy, सुश्री आयुषी पाठक, श्री अनुज प्रताप सिंह, श्री विरूपाक्ष कदम, श्री प्रफुल्ल नायक, श्री खान साहब, श्री विपुल सोनी, श्री अमन श्रीवास्तव उक्त सारे ग्राहकों ने पेट्रोल भरने मे धोखाधड़ी की
शिकायत अपने रिव्यू मे की जिसे अभी भी देखा जा सकता है।
जैसा
कि प्रायः सरकारी विभागों का ढर्रा रहा है कि विभाग द्वारा बड़े ही चलताऊ ढंग
से लीपापोती कर अधिकारियों और पेट्रोल पंप
के मालिकों की सांठगांठ से शिकायत को बंद
कर दिया जाता है यहाँ भी मेरी शिकायत पर ऐसा ही हुआ। जब मैंने अपनी शिकायत के संबंध मे इंडियन ऑइल
के जांच अधिकारी श्री राम प्रजापति से 14 फरवरी को संपर्क किया तो उन्होने भी घुमा
फिराकर बात की और घुलमुल जबाव दिया।
उन्होने बताया कि ऑफिस से लेटर जा रहा है। फिर जब 13 फरवरी के मैसेज के माध्यम से
मुझे कंपनी ने सूचित किया कि आपकी शिकायत संख्या 1-1469292762660 पर आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है, धन्यवाद।
बड़ा खेद और अफसोस हैं एक ही तरीके से की गयी धोखाधड़ी से ग्राहकों से की जा रही
शिकायत के बावजूद इंडियन ऑइल के सांई राम फिल्लिंग स्टेशन,
चेतकपुरी ग्वालियर के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
मेरा
इंडियन ऑइल कंपनी के अधिकारियों से पुनः अनुरोध है कि इस सांई राम फिल्लिंग स्टेशन, चेतकपुरी
ग्वालियर का लाइसेन्स निरस्त कर इसे बंद किया जाय और कंपनी के मिलीभगत कर सांठगांठ
करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाय ताकि ग्राहकों के साथ कमतौली
और दुर्व्यवहार करने वाले पंप को बंद कर अन्य लोगो को सख्त संदेश दिया जा सके।
विजय
सहगल




8 टिप्पणियां:
Sir, report same complaint to the Collector. He is the sole responcible for the district.
मेरे साथ भी यही दुर्घटना न्यू रोहतक रोड, दिल्ली (तिब्बिया कॉलेज के सामने, करोल बाग) पर हो चुकी है।।
Sehgal saheb
Aap hamesha jaagrook nagrik rahe hai
I salute on your action
Ramanuj, Lucknow
Baiman hai.
Kai complaint ho chuki hai
Mukesh Agrawal
इस पंप की पहले भी कई शिकायतें आई हैं पर प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से पंप मालिक और उसके कर्मचारियों का हौसला बुलंद है।
जिम्मेदार अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।
अश्विनी मिश्रा
सर, इसकी शिकायत पीएमओ को ईमेल पर कर दीजिए,
वहां से तुरंत कार्रवाई होती है।
गौड़ जी
Sir, kindly report the same to the Collector. He is the sole responsibility for any abnormalities in his district.
Sharad Jain, Gwalior
You must complent to superior authority
एक टिप्पणी भेजें