"माननीय की बेबसी"
पिछले दिनों बैंक ने अपने परिपत्र दिनांक 20.07.2021 के माध्यम से सेवानिवृत्त साथियों को निर्देशित किया गया कि वे वर्ष 2020-21 मे बैंक द्वारा प्रदत्त पेंशन और अन्य भत्तों के भुगतान का फॉर्म 16 अपनी पेंशन भुगतान शाखा से प्राप्त कर ले। लेकिन शाखा मे तकनीकी कमी के चलते फॉर्म 16 सिस्टम से नहीं निकाले जा सके थे।
इस संबंध
मे सेवानिवृत्त साथियों की सहायता हेतु बैंक द्वारा नियुक्त अधिकारी श्री ऋतु राज जी
से जब फॉर्म 16 के संदर्भ मे मोबाइल पर चर्चा की। उनको शाखा द्वारा फॉर्म 16 के निकालने
मे हो रही परेशानियों का उल्लेख करते सहायता करने का निवेदन किया था। श्री ऋतुराज जी
ने बगैर मेरा नाम, पीएफ़ नंबर, मोबाइल नंबर, सेवानिवृत्ति का बैंक, पद आदि पूंछे बड़े ही चलताऊ ढंग से इस संबंध मे कार्यवाही करने का आश्वासन
दिया। मै तभी समझ गया था कि बैंक द्वारा रिटाइरी स्टाफ की सेवा मे नियुक्त इस अधिकारी
का सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ कैसा व्यवहार होगा!! इसी कारण मैंने उनके दिये गए
मेल आईडी पर फॉर्म 16 की मांग करते एक मेल दिनांक 23 जुलाई 2021 को किया था। तत्पश्चात
28 एवं 31 जुलाई के मेल के बाद बड़े टरकाऊँ ढंग से पेंशन शाखा से संपर्क करने कि हिदायत
दी। तभी लगा था कि लालफ़ीताशाही से ग्रसित मानसिकता का ये दीर्घसूत्री अधिकारी क्या
ही सेवानिवृत्त साथियों की सहायता करेंगे?
3 अगस्त और 6 अगस्त को रिटाइरी हेल्प डेस्क (प्रति ऋतुराज को देते हुए) को भी फॉर्म 16 के लिये निवेदन किया जो अब तक अनुतरित्त है।
बाध्य होकर 3 अगस्त एवं 9 अगस्त 2021 को माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को मेल के माध्यम से सहायता करने की गुहार लगाई जिसकी प्रति को भी श्री ऋतुराज एवं रिटाइरी हेल्प डेस्क को प्रेषित किया गया, पर मामला वही "ढांक के तीन पात"। हमारे इन मेल को कस्टमर केयर ने शिकायत संख्या PC1108202113292401 के रूप मे दर्ज़ कर समाधान हेतु पुनः 15 दिन का समय मांगा।
अबतक मुझे लग चुका था कि मेरी समस्या लाल फीताशाही के चंगुल मे फंस चुकी है। उच्चतम पद पर बैठे माननीय सीएमडी सर की लाचारी और बेबसी को देखते हुए अंततः थक हार कर मैंने व्यवस्था के सामने समर्पण करते हुए अपनी शिकायत संख्या PC1108202113292401 बापस ले ली जिसका मज़मून इस प्रकार है :-
महोदय,
विषय- फोरम 16 के संबंध मे शिकायत क्रमांक PC1108202113292401 बापस लेने हेतु
महोदय, प्रधान कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र फॉर्म 16 के परिपत्र दिनांक 20 जुलाई के जारी होने के बाद मैंने फॉर्म16 की मांग लगभग एक माह पूर्व शाखा से की थी। तकनीकी समस्या के कारण शाखा मे फॉर्म 16 नहीं निकाला जा सका था। पुनः फॉर्म 16 हेतु समय समय पर सेवानिवृत्त स्टाफ की सहायता हेतु नियुक्त अधिकारी श्री ऋतुराज (मेल id - ritu.raj2@pnb.co.in) एवं हेल्प डेस्क (मेल id- retireeshelpdesk@pnb.co.in) को भी इस समस्या के समाधान हेतु अनेकों बार निवेदन किया। लेकिन खेद है समस्या का समाधान अब तक अनिर्णीत है।
जब समस्या का समाधान शाखा एवं सेवानिवृत्त स्टाफ की सहायता हेतु नियुक्त अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया तो समस्या के समाधान हेतु आपको मेल दिनांक 03.08.2021 एवं 09.08.2021 के माध्यम से लिखने हेतु बाध्य होना पड़ा। जिसे आपके कार्यालय care@pnb॰co॰in द्वारा शिकायत के रूप मे शिकायत क्रमांक PC1108202113292401 के अंतर्गत दर्ज़ कर पावती सुनिश्चित की गई।
बड़े खेद और अफसोस के साथ लिखना पड़ रहा है कि प्रधान कार्यालय के परिपत्र के अनुसार जब फॉर्म 16 दिनांक 20 जुलाई 2021 से स्टाफ को उपलब्ध कराये जा रहे थे तो पुनः समस्या के समाधान हेतु ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा 15 दिन मांगना कुछ कुछ लाल फीताशाही का स्मरण कराता प्रतीत होता है, कि कैसे दीर्घसूत्री मानसिकता के बाबू/अधिकारी किसी काम मे कोताही वरत लबे समय तक काम को लटका कर लोगो को परेशान करते है।
एक छोटी सी समस्या के समाधान मे बैंक के माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंधनिदेशक स्तर के माननीय की बेबसी, लाचारी एवं असहायता को देख मै आत्मग्लानि से ग्रसित हूँ और आप जैसे श्रेष्ठी की राह मे रोड़ा न बनते हुए अपनी शिकायत बापस लेता हूँ ताकि शिकायत के समाधान हेतु आपको किसी धर्म संकट मे न पड़ना पड़े एवं आपको अपनी ऊर्जा इस साधारण सी शिकायत मे व्यर्थ न गंवाना पड़े। हम जैसे सेवानिवृत्त स्टाफ का क्या, हम लोग तो फ्यूज़ बल्ब की तरह मरते-खफते कैसे भी अपना काम फॉर्म 16 के बगैर भी चला ही लेंगे। यूं भी हम सेवानिवृत कर्मचारी संस्थान के लिये अनुत्पादक सम्पत्तियों एवं विकास की राह मे अवरोध जो है।
मेरा ईश्वर से अनुरोध और प्रार्थना है कि आपको इन दीर्घ सूत्री एवं लालफ़ीताशाही की मानसिकता से ग्रसित बाबुओं/अधिकारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। शायद इसी विवशता और लाचारी के कारण ही स्व॰ श्री श्रीलाल शुक्ल ने राग दरबारी जैसी काल जयी रचना (उपन्यास) लिखने के लिये बाध्य होना पड़ा होगा और संत कबीर जैसे महात्मा को को निम्न दोहा लिखने के लिये विवश किया होगा:-
कष्ट के लिये क्षमा!
आदर और अभिवादन सहित।
विजय सहगल
7 टिप्पणियां:
सहगल साहब,
मैं तो दिन-ब-दिन आपका लेखन का भक्त होते जा रहा हूं! क्या गजब का लिखा आपने!
सर चिंता ना करें, हमारा तो काम काज हो ही जाएगा। Form 16 के बिना भी हमारा काम चल सकता है और चला भी लेंगे!
मैं भी किसी एक विषय को लेकर के पीएनबी कंप्लेंट सेल में लिखा था। एक महीना का ऊपर हमने इंतजार किया। फिर भी कोई समाधान, कंप्लेंट सेल से ना होकर किसी और जगह से हुआ वह भी मैं ने अपनी प्रयास से करवाया था क्यूं कि आर्थिक नुकसान मेरा ही हो रहा था! अब अपनों को क्या कहें! यदि छोटा भाई मनमानी करें तो "बड़े भाई साहब" को नाराज नहीं होना चाहिए! हम जितने भी रिटायरीस, हैं बड़े भाई ही तो हैं! क्या कहते हैं साहब?
- शंकर भट्टाचार्य।
"उपला जलता है, गोबर हंसता है।।"
जब तक हमारी बैंक का नाम ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स था, तब तक उच्च कोटि की सेवाएं मिलती रही। नाम के बदलने के साथ सेवाएं भयंकर रूप से प्रभावित हुई। बैंक का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाला ऐप 1 अप्रैल के बाद नहीं चला पाया। हर बार तकनीकी इशू है, कह कर पल्ला झाड़ दिया गया। नाम बदलने के बाद हर बार बैंक की शाखा में विजिट करना पड़ा। अगर वहां पेंशन जमा नहीं होती तो कभी उस तरफ झांकने की भी इच्छा नहीं होती। आपके ब्लॉग के उत्तर में श्रीमान शंकर भद्राचार्य जी ने ठीक ही कहा है कि हमें अपने बड़े भाई साहब होने का दायित्व निभाते हुए छोटे भाई को माफ करने के अलावा कोई चारा नहीं है। ओरिएंटल बैंक कॉमर्स के पुराने ग्राहक जब कभी मिलते हैं तो प्रभावित हुई सेवाओं की शिकायत करते हैं, परंतु हम कुछ नहीं कर पाते हैं क्योंकि जब हमें ही अच्छी सेवाएं नहीं मिल रही है तो ग्राहकों को क्या मिलेगी। अफसोस जाहिर करने का अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं है।
S॰L॰ KHATTRI MANDSAUR व्हाट्सप पर 19.08.2021
Sehgal ji bahut sahi. I am also sending mails to HO as well as BO since 31.07.2021 but Form 16 not recieved. Retirees help desk tells to contact branch and they have no solution. After all today sent mail to MD today, but after reading the facts as told by you I have observed that wahi DAK KE TIN PAT.
Thanks for enlightening for the true story of the bank.
🙏🏻🙏🏻
I॰S॰ KADIAN
19.08.2021
Sehgal sir ji
You have written correctly and I admire your blogs
You can total your income from Pass Book only 12 entry will there and only 3 changes
The TDS reflect in 26 AS Do not waste energy I do agree that it is obligation on Bank to provide form 16 to it's employees
Regards
Keep writting sir
अनिल धवन व्हाट्सप से
19.08.2021
I understand your grievance and pain as well.
But, The person who has retired from respectable post, must understand limitations of call center Employees.
Also should know Contact Centers are meant for Customers.
Your Complaint as customer can be taken care by Contact Center.
However I hope your problem will be solved shortly.
Problem is that PNB HRMS is not made fully functional like other banks. Take the case of BOB where Form 16 is also made available in the portal. Retiree can login and download form 16 and also take a print out himself without depending on any Bank staff. PNB Pariwar is also dysfunctional otherwise Many useful information was available therein. We should take up with the bank to make retiree services more technology driven to reduce dependence on Bank.
अदरणीय एस के अरोरा जी,
मै आपसे सहमत हूँ कि कॉल सेंटर कस्टमर के लिए है। मैंने ग्राहक सेवा केंद्र मे स्वयं कोई शिकायत दर्ज़ नहीं की। मैंने माननीय सीएमडी सर केओ जो मेल लिखा था उसकी पावती के परिणामस्वरूप उक्त शिकायत उनके निर्देशानुसार दर्ज़ कर हमे सूचित किया गया। 20 जुलाई को प्रधान कार्यालय के परिपत्र के निर्देशानुसार ही हमने शाखा से फॉर्म 16 मांगा जो उनके स्तर पर तकनीकी खामी के चलते नहीं निकला। तब से विभिन स्तर पर पिछले एक माह से 10-11 जगह मेल डाले। हर जगह टाला-मटोली वाला रवैया देखने मिला। यदि परिपत्र न निकला होता तो मै फॉर्म 16 की मांग न करता। बैंक के कर्मचारियों का रवैया सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ प्रशंसनीय नहीं है। विजय सहगल -
mo-9425307617
एक टिप्पणी भेजें