संसंद भवन के समक्ष UFBU का विशाल धरना प्रदशर्न।







आज दिनांक 10 दिसम्बर 2019 को संसद भवन के समक्ष संसद मार्ग पर यूएफ़बीयू द्वारा देश मे बैंकों के विलय, जनविरोधी बैंक सुधार, खराब ऋणों की बसूली, बैंक ऋण चूककर्ताओं के वीरुध शख्त कार्यबही की मांग को लेकर प्रातः 10 बजे से धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन मे देश भर से आये हजारों बैंक कर्मियों, अधिकारियों और सेवानिर्व्रत्त बैंक कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। बैंक अधिकारी, कर्मचारीयों की 9 यूनियन द्वारा सरकार के जनविरोधी, विलय की नीतियों का सख्त विरोध कर निंदा की गई। सभा को संसद के अनेकों माननीय सदस्यों द्वारा संबोधित किया गया और बैंक कर्मियों के इस संघर्ष मे सभी वक्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर समर्थन किया। मुझे भी इस प्रदर्शन मे शामिल होने का सौभाग्य मिला। इस दौरान बैंक के बड़े पुराने जुझारू साथियों से मुलाक़ात भी हुई। अपने ओबीसी बैंक के साथी एसएस सेंगर, साथी आरके महेंद्रु, व्ही के शर्मा पटियाला बाले, साथी केएच पांडे, कॉम राकेश भाटिया आदि मुख्य थे। भोपाल के हमारे हरदिल अज़ीज़ भाई वीरू शर्मा, साथी अतुल प्रधान, साथी पंचोली जी, साथी शिंदे जी, जेपी दुबे एवं नौजवान साथी वैभव गुप्ता आदि साथियोे का 2-3 घंटे का सनिध्य मिला और ढेर सारी पुरानी यादों को पुनः स्मरण कर अच्छा लगा। लगभग 3 बजे धरना कार्यक्रम समाप्ती पर पुनः संघठन के संघर्ष को बढ़ाने के संकल्प लिये, पुरानी स्मृतियों को दिल मे सँजोये सभी साथियों नेि विदा ली।
2 टिप्पणियां:
Very nice 👌😊
बहुत अच्छा
एक टिप्पणी भेजें